About Us

‘राष्ट्र धारक दल’

‘राष्ट्र धारक दल’ के भारतीय सभ्यता- संस्कृति व सनातन सभ्यता- संस्कृति के रक्षार्थ 30 सूत्रीय एजेंडे :-

मांगे :

  • 1. भारत में एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून (एक परिवार दो संतान का फार्मूला) लागू हो, कानून का पालन न करने वालों को पर दंडात्मक कार्यवाही तथा सरकारी सब्सिडी एवं मताधिकार से वंचित कर दिया जाए।
  • 2. न्यायालय में वाद की समय सीमा निर्धारित की जाए ताकि प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को 6 माह के अंदर न्याय मिल सके इसके लिए नारको पॉलीग्राफ टेस्ट के साथ ही अन्य संसाधनों को उपलब्ध कराया जाए तथा प्रत्येक ग्राम सभाओं में ग्राम न्यायालयों का गठन तथा सफलता पूर्वक संचालन सुनिश्चित हो।
  • 3. मतांतरण/धर्मांतरण विरोधी एक सख्त क़ानून लाया जाए, जिससे कि भारतीय सभ्यता संस्कृति के मानने वालों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध) का विदेशी सभ्यता संस्कृति (ईसाई, मुस्लिम व अन्य) के मानने वालों में मतानांतरण पूरी तरह से निषेध हो जाए।
  • 4. सनातनी मंदिर-मठों का सरकार द्वारा आर्थिक शोषण बंद हो तथा सनातन बोर्ड का गठन हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जो भी धन संपत्ति मठ मंदिरों की होगी, उस धन से केवल गुरुकुलों, गौशालाओं, नंदीशालाओं, सनातनियों के लिए धर्मशालाओं, व व्यायामशालाओं का संचालन देश के हर एक जिले में किया जाएगा।
  • 5. एक नया नागरिकता कानून बने जिसके तहत भारत देश में नागरिकता सन 1951 की जनगणना के परिवार वृक्ष के अनुसार ही मान्य हो, इसके अतिरिक्त भारत देश में करोड़ों की तादाद में जितने भी अवैध घुसपैठिए बसे हुए हैं तत्काल उन सब की नागरिकता समाप्त करते हुए डिटेंशन सेंटर में भेजा जाए।
  • 6.   देश की कुल आबादी का एक प्रतिशत या उससे कम आबादी वाले धार्मिक /मजहबी समूह को ही अल्पसंख्यक होने की मान्यता तथा सुविधाएं मिलें,
  • 7. किसी भी देश में जन्मे हिंदू, सिख, जैन समुदाय के लोगों को भारत में आसानी से नागरिकता मिल सके ऐसे प्रावधान हो।
  • 8. विभिन्न प्रकार के शिक्षा बोर्ड को समाप्त कर शिक्षा का भारतीयकरण करते हुए एक समान शिक्षा बोर्ड पूरे देश में लागू हो।
  • 9. उत्तरप्रदेश तथा जम्मू कश्मीर सहित गौ हत्या पूरे भारत में निषेध हो।
  • 10. सरकार जाति का सर्टिफिकेट जनता को बांटना बंद करते हुए जातिवाद को सरकारी तंत्र से पूरी तरह से समाप्त करें।
  • 11. मस्जिद के इमाम या किसी भी मजहबी संस्था या उस संस्था के पदाधिकारी को सरकारी  निधि से धन या वेतन देना पूर्णतः बंद हो।
  • 12. जम्मू कश्मीर पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलो में शत् प्रतिशत कश्मीरी विस्थापित सनातनियों के योग्य परिजनों को भर्ती कर, कश्मीर घाटी से विस्थापित सनातनियों का पुनर्वास सुनिश्चित करें।  
  • 13. सांसद और विधायक प्रत्याशियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित हो तथा सांसद और विधायकों को ₹15000 टेलीफोन भत्ता एक से अधिक पेंशन तथा अन्य गैर वाजिब सुविधाएं बंद हो।

उद्देश्य

हम अपने परिवार या बच्चों की सलामती, सुख और सुविधाओं के लिए जीते, कमाते और खाते हैं । 'राष्ट्र धारक दल' का भी यही उद्देश्य है कि आप और आपका परिवार सदैव सुखी, संपन्न, खुशहाल, सुरक्षित व स्वस्थ बना रहे । हमारे इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारा आप तन, मन व धन से हमारा साथ दीजिए

राष्ट्र धारक दल में आपका स्वागत है। राष्ट्र धारक दल एक पंजीकृत राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन है हमारा उद्देश्य भारत के भविष्य और भारतीय सभ्यता संस्कृति व सनातन सभ्यता संस्कृति को अक्षुण्ण रखना है।

WhatsApp