Loading...
  • हमारी प्रेरणा के स्त्रोत

    शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, गुरु गोविन्द सिंह, स्वामी दयानन्द सरस्वती, बाबा भीम राव अम्बेडकर, रानी दुर्गावती, चन्द्र शेखर आजाद, भगत सिंह,लाल बहादुर शास्त्री.


  • Logo

    22 जून 2024 बलरामपुर धरना स्थल में जनसंख्या नियंत्रण कानून आदि 30 सूत्रीय मांगों को लेकर के धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन

    Logo

    25 अप्रैल 2025 को बहराइच धरना स्थल पर पहलगाम पर हुए जिहादी हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन

    Logo

    3 जून 2025 राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह ग्राम बौण्डी ब्लॉक शिवपुरी जनपद बहराइच में ग्रामीणों को पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों को समझाते हुए

    Logo

    22 जून 2024 गोण्डा धरना स्थल में जनसंख्या नियंत्रण कानून आदि 30 सूत्रीय मांगों को लेकर के धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन

    Logo

    बहराइच, सैयद सालार मसूद गाजी आक्रांत के नाम पर लगने वाले मेले के विरोध में धरना प्रदर्शन आंदोलन  21/03/2025

    Logo

    राष्ट्र धारक दल, भारतीय सभ्यता- संस्कृति की रक्षा व सुरक्षा हेतु 13 सूत्रीय मांगपत्र धरना के माध्यम से भारत सरकार के समक्ष रखता है।

    Logo

    17 फरवरी 2024 राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक व प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई

    Logo

    14 अप्रैल 2025 को नानपारा, जनपद बहराइच में होली महोत्सव कार्यक्रम में राष्ट्र धारक दल द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह

    Logo

    17 फरवरी 2024 में कार्यकर्ताओं द्वारा बहराइच जनपद में स्वागत सम्मान के राष्ट्र धारक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह का किया गया

    Logo

    लव जिहाद का शिकार हो चुकी हिंदू बेटी जिसे मजिस्ट्रेट ने भी मुस्लिम युवक के साथ भेजने का आदेश दिया था। राष्ट्र धारक दल के प्रयासों से उसे बेटी को न केवल जिहादियों के चंगुल से छुड़वाया गया साथ ही परिजनों की सहमति से 27 जून 2025 को एक हिंदू युवक से उसका विवाह भी संपन्न कराया गया।

    About Us
    Image
    About Us

    राष्ट्र धारक दल

    राष्ट्र धारक दल (रा.धा. दल) में आपका स्वागत है। राष्ट्र धारक दल एक पंजीकृत राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन है हमारा उद्देश्य भारत के भविष्य और भारतीय सभ्यता संस्कृति व सनातन सभ्यता संस्कृति को अक्षुण्ण रखना है।

    • हम सभी अपने परिवार या बच्चों के कल्यार्थ , सुख और सुविधाओं के लिए जीते, कमाते और खाते हैं । 'राष्ट्र धारक दल' का भी यही उद्देश्य है कि आप और आपका परिवार सदैव सुखी, संपन्न, खुशहाल, सुरक्षित व स्वस्थ बना रहे । हमारे इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आप तन, मन व धन से हमारा साथ दीजिए। भारत माता की आप सभी संतानों से हमारा हाथ जोड़कर निवेदन है कि राष्ट्र धारक दल के विचारों एवं उद्देश्यों को पढ़ें समझें और राष्ट्र धारक दल से जुड़े।

    एजेंडे

    • 1. भारत में एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाए, जिसके तहत एक परिवार दो संतान का फार्मूला लागू हो, कानून का पालन न करने वाले दंपतियों पर पेनल्टी व दंडात्मक कार्यवाही हो तथा सरकारी सब्सिडीज तथा मताधिकार से वंचित कर दिया जाए।
    • 2. न्यायालय में वाद की समय सीमा निर्धारित की जाए ताकि प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को छः माह के अंदर न्याय मिल सके और इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को स्थापित किया जाए।  प्रत्येक ग्राम सभाओं में ग्राम न्यायालयों का गठन तथा सफलता पूर्वक संचालन सुनिश्चित हो जिससे कि ग्रामीणजनो को न्याय के लिए शहरों के चक्कर न काटने पड़ें।
    • 3. मतांतरण/ धर्मांतरण विरोधी एक सख्त कानून लाया जाए जिससे भारतीय सभ्यता-संस्कृति के मानने वालों का विदेशी सभ्यता-सस्कृति के मानने वालों में मतांतरण निषेध हो।
    • 4. भारतवर्ष के सभी राज्यों में सनातनियों के सभी मंदिर-मठों के धन/ चढ़ावे से राजकोष का भरा जाना पूर्ण रूपसे बंद करते हुए सनातन बोर्ड का गठन हो तथा यह भी सुनिश्चित हो कि उस धन का प्रयोग केवल सनातन धर्म के गुरुकुलों, गौशालाओं, नंदीशालाओं सनातनियों के लिए व्यायामशालाओं व धर्मशालाओ में ही खर्च होगा तथा सनातन बोर्ड की बागडोर गुरुकुल से स्नातक धार्मिक विद्वानों के हाथ में ही होगी।
    • 5. एक ऐसा कानून बने जिसके अंतर्गत भारत देश में नागरिकता 1951 की जनगणना के परिवार वृक्ष के अनुसार ही मान्य हो, इसके अतिरिक्त भारत देश में करोड़ों की तादाद में जितने भी अवैध घुसपैठिए बसे हुए हैं तत्काल उन सब की नागरिकता समाप्त करते हुए डिटेंशन सेंटर में भेजा जाए
    • 6. देश की कुल आबादी का एक प्रतिशत या उससे कम आबादी वाले धार्मिक /मजहबी/ भाषाई समूह को ही अल्पसंख्यक होने की मान्यता तथा सुविधाएं मिलें, इसके लिए संविधान में संशोधन किया जाए।
    • 7. संसार में कहीं भी रहने वाले सनातनियो, सिखो व जैन अनुयायियो को आसानी से भारत मे नागरिकता मिल सके, ऐसे प्रावधान किये जाएं।
    • 8. शिक्षा का भारतीयकरण करते हुए एक समान शिक्षा बोर्ड पूरे देश में लागू करें तथा अनेक शिक्षा बोर्ड को बंद करें।
    • 9. गौ हत्या पूरे भारत में निषेध हो।
    • 10. भारतीय जन मानस को सरकारें, जाति का सर्टिफिकेट बांटना बंद करते हुए जातिवाद को सरकारी तंत्र से पूरी तरह से समाप्त करें।
    • 11. देश के भिन्न-भिन्न राज्यों में सरकारों द्वारा मस्जिद के इमामों को तनख्वाह दी जा रही है भारतदेश एक पंथनिरपेक्ष देश है इसलिए किसी भी मस्जिद के इमाम या किसी भी मजहबी संस्था या उस संस्था के पदाधिकारी को सरकारी निधि से धन या वेतन देना अपराध घोषित हो ।
    • 12. कश्मीर घाटी से विस्थापित सनातनियों के योग्य परिजनों की जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा विभागों (पुलिस, पीएससी अर्ध सैनिक बल आदि) में शत प्रतिशत भर्ती कराते हुए उनका पुनर्वास भी कश्मीर घाटी में आसानी से सुनिश्चित कराया जाए।
    • 13. सांसद और विधायक प्रत्याशियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित हो तथा सांसदों व विधायको को मिलने वाली एक से अधिक पेंशन तथा ₹15000 टेलीफोन भत्ता व अन्य गैर वाजिब सुविधाएं बंद हो साथ ही एक साथ अनेक क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की सुविधा तथा जन प्रतिनिधि रहते हुए अपना कार्यकाल पूरा किए बगैर नए चुनाव लड़ने की सुविधा भी बंद हो।
    • 14. सभी प्रकार के करों जैसे-इनकम टैक्स, GST, VAT, SAT, TDS एक्साइज ड्यूटी आदि करो का मकड़जाल खत्म करके, एक देश एक टैक्स BTT बैंकिंग ट्रांजेक्शन टैक्स को लागूू किया जाए, जो मात्र 1 प्रतिशत हो।
    • 15. एक्स मुस्लिम (Ex muslim) समुदाय को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में मान्यता व सुरक्षा प्रदान कराना।
    • 16. भारत देश में तेजी से फल-फूल रहे डिजिटल फ्राॅड यानी ऑनलाइन ठगी के गोरखधंधे को पूर्ण रुप से बंद कराया जाए।
    • 17. वर्ष 1990 में अयोध्या में हुए कार सेवकों के नरसंहार व वर्ष 1990 में कश्मीर में हुए कश्मीरी हिंदू-पंडितों के नरसंहार को, नरसंहार घोषित कराकर दोनों नरसंहारों की सत्यता की पुनः जांच करवाई जाए व दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करवाना। ।
    • 18. धारा 28 और 30 मे संशोधन कराकर सनातनियो के साथ हो रहे अत्याचार व भेदभाव को समाप्त कराना।
    • 19. 225 लाख करोड़ के भारी भरकम विदेशी कर्ज से भारत को मुक्ति दिलाना।
    • 20.  वक्फ अधिनियम, पूजा स्थल अधिनियम 1991 और सच्चर कमेटी की सिफारिशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए ।
    • 21. सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण असंतुलन, सभी प्रकार के बढ़ते प्रदूषण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, पक्षियों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बड़े से बड़ा कदम उठाया जाए।
    • 22. स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश के प्रत्येक नागरिको को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान कराई जाए एवं गम्भीर से गम्भीर बीमारियों का उपचार पूर्णतयः निःशुल्क रखा जाए।
    • 23. शिक्षा के क्षेत्र को एक समान, मूल्यपरक, रोजगारपरक, तकनीकी रूप व सांस्कृतिक रूप से उन्नत करते हुए पूर्णतयः निःशुल्क रखा जाए।
    • 24. शुद्ध हवा, शुद्ध जल, स्वच्छ पर्यावरण, स्वच्छ सड़के, गलियाँ व नाले-नालिया, सस्ती व एक समान दरो में बिजली की बेहतर व्यवस्था देश के नागरिकों को सभी प्रकार के प्रदूषण से मुक्त वातावरण प्रदान कराया जाए
    • 25. आरक्षण की सुविधाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के गरीब अभ्यर्थियों को भी प्राप्त हो और सभी प्रकार के कुल आरक्षण की सीमा किसी भी विभाग या संस्था में 50% या उससे अधिक न हो।
    • 26. देश के हर नगर व महानगर, तहसील और ब्लाक क्षेत्र में भी हर दो किलोमीटर की दायरे मे एक पार्क, एक स्टेडियम, एक स्कूल व एक अस्पताल की सुविधाएं दी जाए।
    • 27. भारत के हर जिले में बेसहारा गोवंश के लिए गौशालांए, नंदीशालाएं व गौ अनुसंधान केंद्र खोले जाएं जिसमें उन्नत किस्म की गौ नस्लों को तैयार किया जाए। गौ संवर्धन आधारित उद्योगों को गौशालाओं से जोड़ा जाए व ग्रामीण क्षेत्रों में गाय का गोबर 2 रू0 किलो खरीदा जाए। गायों की उन्नति और संवर्धन के लिए गौ विकास मंत्रालय का गठन और गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लागू करवाया जाए।
    • 28. आवारा एवं छुट्टा पशुओं के आक्रमण से हमारे अन्नदाताओं, कृषक भाई बंधुओं की कृषि योग्य फसल को भारी नुकसान हो रहा है, जिसके लिए सरकार ठोस रणनीति बनाए ताकि हमारे अन्नदाताओं की फसल सुरक्षित रहें ।
    • 29. ड्रग्स आदि नशे के काले कारोबार को पूरी तरह समाप्त कराकर युवाओं के भविष्य को उज्जवल करने का प्रयास किया जाए।
    • 30. स्विस बैंकों में जमा काले धन को स्वदेश वापस लाया जाए व दोषियो पर सख्त कार्यवाही की जाएं।
    President Message

    भाईयो और बहनों नवंबर 2023 में राष्ट्र धारक दल का पंजीकरण हमको प्राप्त हुआ, राष्ट्रधारक दल का उद्देश्य केवल भारत की राजनीति में अपना स्थान बना लेना मात्र नहीं है, हमारा उद्देश्य भारतीय सभ्यता व सनातन संस्कृति के हित में उन महत्वपूर्ण कार्यों को करना है जिसके लिए कोई भी भारतीय राजनीतिक दल काम नहीं कर रहा है हमे सत्ता मिले या ना मिले, सत्ता की कोई चाह नहीं है। केवल राष्ट्र के रक्षार्थ जो मुद्दे आज हम उठा रहे हैं उन तीस सूत्रीय एजेंडे को देश में लागू करवाना मात्र राष्ट्र धारक दल का उद्देश्य है।  भाइयों बहनों आपसे हाथ जोड़कर के निवेदन है कि इन तीन सुत्रीय एजेंडों को आप ध्यान व धैर्य पूर्वक पढ़ें, विचार करें और यदि आपको यह मांगे भारतीय सभ्यता व सनातन संस्कृति के हित में सबसे महत्वपूर्ण प्रतीत हो तो हमारे कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हो जाइए।

    • करण सिंह
    • राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक
    राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल देव आर्य के विचार
    President

    सनातन धर्म की उन्नति और वेदों के अनुसार राष्ट्र संचालन राष्ट्रधारक दल की ओर से हम सनातन धर्म की उन्नति और वेदों के अनुसार राष्ट्र को चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सनातन धर्म भारत की प्राचीन और सांस्कृतिक धरोहर है, जिसमें वेदों का महत्वपूर्ण स्थान है। वेद प्राचीन भारतीय ज्ञान, संस्कृति, विज्ञान, आयुर्वेद, योग और अध्यात्म के मूल स्रोत हैं सनातन धर्म की महत्ता सनातन धर्म ने भारतीय समाज को एकता, अध्यात्म, और नैतिकता के सूत्र में बांधा है। यह धर्म व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और समाज में संतुलन बनाए रखने की शिक्षा देता है। सनातन धर्म के मूल सिद्धांत जैसे धर्म, अर्थ, काम, और मोक्ष व्यक्ति को जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। ...

    Our Objectives
    Youtube Videos
    Gallery
    Testimonials
    WhatsApp